आइए आज हम जानते हैं कि किसी भी Photo के बारे में जानकारी कैसे निकाल सकते हैं, अगर आपके पास ऐसी कोई फोटो है जिसके बारे में आप नहीं जानते हैं और आप उस फोटो के बारे में पूरी जानकारी जानना चाहते हैं, तो ऐसा करने का सबसे अच्छा तरीका Google है। अब तक, आप Google पर कुछ भी सर्च करके जानकारी खोज लेते थे। लेकिन आपको मैं बता दू की गूगल में image Search करने का भी ऑप्शन है। कई सरे लोगो को इस बारे में जानकारी नहीं होगी। इस Google Image Search Tool से किसी भी photo को upload करके किसी भी व्यक्ति या जानवर, पेड़ पौधे, या अन्य कोई भी फोटो की जानकारी जान सकते हैं।
कई बार हमें सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से ऐसी photos मिलती हैं जिनके बारे में हमें जानकारी नहीं होती है। लेकिन आज Technology ने इतनी तरक्की कर ली है कि आप किसी की फोटो से उसके बारे में नाम पता आदि की जानकारी पा सकते हैं। यह google या इंटरनेट पर किसी भी चीज को सर्च करने जितना आसान है। हालाँकि, इसमें एक इमेज सर्च करने के बाद, आपको अपने फोन में कुछ सेटिंग्स करनी होती हैं । जिसके बाद ही आपको picture Searching का विकल्प मिलता है, फिर इनको कैसे निकाला जाए इसके लिए मैंने कुछ फोटोज निचे दिए हुए है उसे देख कर आप जानकारी निकाल सकते हैं।
मान लीजिए हमारे पास एक लड़के या लड़की की फोटो है जो हमें सोशल मीडिया जैसेFacebook , instagram या WhatsApp पर मिली है। अब हमारे पास उस फोटो के अलावा कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में हमें इंटरनेट पर सर्च करना चाहिए। यदि इंटरनेट में इस फोटो के बारे में कोई जानकारी होगी तो है, तो इसे Google हमारे सामने सर्च करके दिखा देगा।
हम यहां जिस Tool के बारे में बता रहे है , उसका नाम Google Image Search
Tool है। अगर आपको इस टूल के बारे में पता है, तो इसकी मदद से आप किसी की इमेज के बारे में आसानी से जान सकते हैं। इस टूल
का उपयोग करने के लिए, आपको नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना
होगा।
1. फोटो डिटेल
निकालने के लिए सबसे पहले आपको अपना मोबाइल Desktop Mode पर करना होगा। ताकि सब
कुछ कंप्यूटर की तरह दिखाए देने लगे।
3. Google इमेज सर्च टूल आपको कुछ इस तरह दिखाई देगा। फोटो की जानकारी निकालने के लिए
कैमरा आइकन पर क्लिक करें।
4. आपको इमेज
सर्च करने के लिए दो ऑप्शन मिलते हैं।
पहला : फोटो का URL कॉपी और पेस्ट करें
दूसरा : अपनी गैलरी से फोटो अपलोड करें
5. ज्यादातर
मामलों में, दूसरा विकल्प अपलोड करने के लिए उपयोगी है, इसलिए आपको अपलोड विकल्प पर भी क्लिक करना होगा। इससे आपके कंप्यूटर या मोबाइल
की गैलरी खुल जाएगी।
6. गैलरी में किसी भी फोटो
पर क्लिक करें जिसकी आप जानकारी जानना चाहते हैं।
7. इमेज अपलोड
होने के बाद, इसका विवरण आपके सामने आएगा जैसा कि आप
स्क्रीनशॉट में देख सकते हैं।
आपने देखा है कि
किसी फोटो की जानकारी निकलना कितना आसान है। इसमें केवल कुछ सेकंड लगते हैं और
Google इसमें आपकी मदद करता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि Google दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है जिसमें आप text लिखकर या बोलकर सर्च करते
हैं। इसके परिणाम में, Google आपको लिखित में, वीडियो और फोटो जैसी तीन प्रकार की जानकारिया दिखाता है।
तो अब आप जान गए होंगे कि किसी भी फोटो की डिटेल कैसे निकालते हैं, अगर आपको भी किसी इमेज की जानकारी चाहिए तो आप Google इमेज सर्च टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी तस्वीर के बारे में जानने का यह सबसे अच्छा और मुफ्त तरीका है। हालाँकि आज भी बहुत से लोग ऐसे हैं जो Google के इस फीचर के बारे में नहीं जानते हैं लेकिन यह पोस्ट उनके लिए मददगार साबित होगी।





0 Comments